Wednesday, 07 Oct 2026

सीएम ने बस स्टैंड पर रिक्शा चालक व बस यात्रियों से की चर्चा

उज्जैन (29 नवंबर 25)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को उज्जैन में नानाखेड़ा के पं. दीनदयाल उपाध्याय बस स्टैंड पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बस स्टैंड से अंतरराज्यीय बसें संचालित की जाती हैं। साथ ही राज्य के विभिन्न शहरों में आवागमन के लिए भी यहां से बसें संचालित होती हैं। मुख्यमंत्री ने यहां पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और यात्रियों, ऑटो रिक्शा संचालकों से चर्चा भी की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बस स्टेंड पर बस यात्रियों  और स्थानीय दुकानदारों से चर्चा की। उनकी समस्याओं को सुना। साथ ही एक चाय की दुकान पर चाय भी बनाई और नागरिकों से चाय पर चर्चा की। मुख्यमंत्री के सादगीपूर्ण व्यवहार की नानाखेड़ा बस स्टैंड के स्थानीय लोगों ने प्रशंसा की । इस अवसर पर प्रभारी मंत्री श्री गौतम टेटवाल एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इसके अलावा  मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्‍जैन में उज्‍जैन दक्षिण विधानसभा के बूथ क्रमांक 165 के मतदाताओं से राजनंदिनी परिसर पहुँच कर एसआईआर पर चर्चा की। मुख्‍यमंत्री डॉ यादव ने वहां एकत्रित मतदाताओं को चुनाव आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरिक्षण (एसआईआर) कार्य की जानकारी देकर अन्य लोगों को भी जागरूक करने का आहवान किया।  साथ ही मुख्‍यमंत्री ने सिंहस्‍थ: 2028 में बेहतर प्रबंधन के लिये 29 किलो मीटर में बन रहे नवीन घाटों के निर्माण स्‍थल का निरीक्षण किया। डॉ. यादव ने निर्देश दिए कि नवीन घाटो के निर्माण में गुणवत्‍ता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा कार्य समय सीमा में पूर्ण किये जाएं। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!