Thursday, 01 Oct 2026

सीएम ने लाड़ली बहनों को जारी की 37वीं किश्त

सागर (15 जून 26)। सागर जिले के केसली में 'मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना' अंतर्गत डॉ. मोहन यादव ने बड़ी सौगात दे दी है।सीएम मोहन ने 1.25 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में ₹1,835 करोड़ से अधिक की राशि का सिंगल क्लिक के माध्‍यम से अंतरण किया। इस राशि के बहनो के खाते में आने के साथ ही उनके चेहरों पर रौनक छा गई। इस मौके पर सीएम ने  सभी लाड़ली बहनों को हार्दिक बधाई दी है  

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 14 जून रविवार को सागर जिले के देवरी विधानसभा के केसली से पात्र महिलाओं के खाते में 1500-1500 रुपये ट्रांसफर किए। इसके अलावा सीएम ने केसली में 190.85 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भी शुभारंभ किया। लाडली बहना योजना के तहत 1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में कुल 1835 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए। इस दौरान 28 कार्यों का भूमि पूजन और 25 कामों का लोकार्पण भी किया गया। लाड़ली बहना योजना मध्यप्रदेश सरकार की प्रमुख योजनाओं में से एक मानी जाती है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इस योजना के माध्यम से राज्य की गरीब, विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाओं को नियमित वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।

सरकार का कहना है कि यह योजना महिलाओं के जीवन स्तर को सुधारने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस योजना का लाभ मध्यप्रदेश की स्थानीय निवासी महिलाओं को दिया जाता है। आज 14 जून को लाभार्थी महिलाओं के खातों में मोहन यादव ने सिंगल क्लिक के माध्यम से सौगात दे दी है।  सरकार की ये सौगात प्रदेश की करोड़ों महिलाओं को राहत देने वाली है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!