Sunday, 04 Oct 2026

सीएम ने शौर्य स्मारक पर किया शहीदों को नमन

भोपाल (11 मई 25)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार की शाम भोपाल के शौर्य स्मारक पहुंचकर शहीदों को नमन किया। उन्होंने शौर्य स्मारक परिसर में स्थित भारत माता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विधायक भगवान दास सबनानी के अलावा राहुल कोठारी, आशीष अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की सफलता के लिए समस्त राष्ट्रवासियों को बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत उन राष्ट्रों में शामिल है जो त्वरित गति से दुश्मनों से निपट सकता है। भारतीय सेना के शौर्य प्रदर्शन पर आज यहां शौर्य स्मारक परिसर में उपस्थित महिलाओं और बच्चों के हाथ में तिरंगा देखकर उन्हें प्रसन्न और गर्वित होते हुए देखना आनंद का विषय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आतंकवादियों ने गत 22 अप्रैल को पहलगाम में निरपराध लोगों की नृशंस हत्याएं कीं। उनकी पीठ के पीछे पाकिस्तान बैठा था। वह जमाना गया जब आतंकी समझते थे कि वे पाकिस्तान में महफूज होंगे। अब पाकिस्तान की सेना भी त्राहिमाम कर रही है। भारत ने 6 और 7 मई की रात्रि को शत्रु के 9 आतंकी ठिकानों पर हमला कर उनके दांत खट्टे कर दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमने तीसरी बार यह सेना के शौर्य का एहसास किया है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!