Wednesday, 30 Sep 2026

सीएम योगी आदित्यनाथ नफरत फैला रहे हैं: अजय राय

लखनऊ (11 अगस्त 24)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अजय राय ने बांग्लादेश के हालात पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की टिप्पणी को ‘स्तरहीन' बताते हुए रविवार को आरोप लगाया कि वह 'धर्म को अपनी राजनीति का आधार बनाकर सिर्फ वैमनस्यता फैलाते हैं।'

कांग्रेस राज्य मुख्यालय से जारी एक बयान के मुताबिक, राय ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार से सवाल करने के बजाय आदित्यनाथ बांग्लादेश के नाम पर वोट पाने के लिए उत्तर प्रदेश में “धार्मिक विद्वेष” फैला रहे हैं राय ने दावा किया, 'भाजपा सरकार निहायत झूठी है, सीमा पर आने वाले हिन्दू शरणार्थियों को घुसने नहीं दिया जा रहा और यहां योगी जी सीना पीट-पीट कर चिल्ला रहे हैं कि हम हिन्दुओं की रक्षा करेंगे।' बयान के मुताबिक, कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया, 'धर्म को अपनी सियासत का आधार बना कर सिर्फ वैमनस्यता फैलाने का काम योगी जी करते हैं। बांग्लादेश के मुद्दे पर जिस तरह की स्तरहीन बयानबाजी वह कर रहे हैं, वो निहायत निंदनीय है।' 


Tags:

Follow us

This question is not available..!