Thursday, 01 Oct 2026

सीएम योगी को जान से मारने की धमकी देने वाला बांग्लादेशी गिरफ्तार

नईदिल्ली (17 दिसंबर 24)। उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी भरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एक्शन में आई कोतवाली सेक्टर 39  पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके पास से हथियार भी बरामद किया गया है।  सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो में आरोपी योगी आदित्यनाथ की कुर्बानी देने की बात कहता दिख रहा है और सांप्रदायिक भावना भड़काने वाली टिप्पणी भी कर रहा है।

पुलिस की गिरफ्त में खड़े मूल रुप से बांग्लादेशी निवासी शेख अताउल को कोतवाली 39 पुलिस ने दिल्ली के शाहीन बाग से गिरफ्तार किया गया है। 40 वर्षीय शेख अताउल के पास से तमंचा कारतूस और आपत्तिजनक दस्तावेज और मोबाइल फोन बरामद किया गया है। आरोपी ने सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से धमकी दी थी। एडिशनल डीसीपी मनीष मिश्रा ने बताया कि शेख के खिलाफ बीएनएस और आईटी ऐक्ट की कई धाराओं में नोएडा सेक्टर 39 थाने में केस दर्ज किया गया है। सोशल मीडिया सेल गौतमबुद्धनगर की ओर से एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ सेक्टर 39 थाने में केस दर्ज कराया गया था। 


Tags:

Follow us

This question is not available..!