Thursday, 08 Oct 2026

सीपी राधाकृष्णन उपराष्ट्रपति पद का चुनाव जीते

नईदिल्ली (10 सितंबर 25)। एनडीए के प्रत्याशी सीपी राधाकृष्णन उपराष्ट्रपति पद का चुनाव जीत गए। उन्हें 452 मत मिले। उन्होंने विपक्ष के प्रत्याशी सुदर्शन रेड्डी को पराजित किया। रेड्डी को 300 मत ही मिले। यही नहीं कुछ विपक्षी सांसदों ने एनडीए के प्रत्याशी सीपी राधाकृष्णन को अपना वोट देकर चौंकाया। इस तरह सीपी राधाकृष्णन अब देश के उपराष्ट्रपति होंगे। 

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज थिरु सीपी राधाकृष्णन को 2025 के उपराष्ट्रपति चुनाव में उनकी जीत पर बधाई दी। प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा- 'थिरु सी.पी. राधाकृष्णन जी को 2025 के उपराष्ट्रपति चुनाव में विजयी होने पर बधाई। वे एक ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने अपना जीवन समाज सेवा और गरीबों व वंचितों के सशक्तिकरण के लिए समर्पित कर दिया है। मुझे विश्वास है कि वे एक उत्कृष्ट उपराष्ट्रपति के रूप में कार्य करेंगे जो हमारे संवैधानिक मूल्यों को सुदृढ़ करेंगे और संसदीय संवाद को बेहतर बनाएंगे।' कांग्रस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी सीपी राधाकृष्णन को बधाई दी है। 


Tags:

Follow us

This question is not available..!