Monday, 28 Sep 2026

सीरिया में हथियारों के गोदाम में धमाका, 14 मरे

इदलिब (10 सितंबर 26)। उत्तर-पश्चिमी सीरिया में बुधवार को एक हथियारों के गोदाम में हुए विस्फोट में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। सरकारी मीडिया ने स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, इदलिब प्रांत के सरमदा कस्बे के पास हुए विस्फोट के कारण का तत्काल पता नहीं चल सका। 

एक दशक से अधिक समय तक चले युद्ध से तबाह सीरिया में इस तरह की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। सरकारी समाचार एजेंसी सना ने रक्षा मंत्रालय के हवाले से बताया कि गोदाम का इस्तेमाल 2011 से 2024 तक चले विद्रोह और गृहयुद्ध के दौरान बचे हथियारों तथा गोला-बारूद को रखने के लिए किया जा रहा था। हालांकि, एजेंसी ने इस संबंध में और जानकारी नहीं दी। 

सीरियाई नागरिक सुरक्षा और सीरियन रेड क्रिसेंट के राहतकर्मी मलबे में फंसे लोगों की तलाश में जुटे हैं। घटनास्थल पर मौजूद 'द एसोसिएटेड प्रेस' के एक फोटोग्राफर ने शवों को बाहर निकालते हुए देखा। विस्फोट के बाद व्यापक रूप से प्रसारित वीडियो में काले धुएं का एक बड़ा गुबार दिखाई दिया, जबकि छोटे विस्फोटों की आवाजें भी सुनी जा सकती थीं। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!