Tuesday, 06 Oct 2026

सुकमा जिले में कोबरा कमांडो और माओवादी ढेर

सुकमा (22 मई 25)। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में गुरुवार को माओवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में कोबरा (CRPF की स्पेशल यूनिट) के एक कमांडो शहीद हो गए, जबकि एक माओवादी मारा गया। इसके अलावा दो अन्य कमांडो घायल हो गए हैं। मुठभेड़ सुकमा के तुमरेल गांव इलाके के जंगलों में हुई, जहां माओवादियों के मौजूद होने की जानकारी मिलने पर सुरक्षा बलों ने अभियान चलाया। इस अभियान का नेतृत्व CRPF की कोबरा 210वीं बटालियन कर रही थी। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ पुलिस, डीआरजी (जिला रिजर्व गार्ड) और एसटीएफ (विशेष कार्य बल) के जवान भी इस ऑपरेशन में शामिल थे। इससे एक दिन पहले, बुधवार को नारायणपुर के जंगलों में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में CPI (माओवादी) के महासचिव नंबाला केशव राव उर्फ बसवराजू समेत 27 माओवादियों को मार गिराया था।


Tags:

Follow us

This question is not available..!