Wednesday, 30 Sep 2026

सुदेश महतो की असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा से मुलाकात

रांची (15 सितंबर 24)। आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने आज यानी शनिवार को असम के मुख्यमंत्री और झारखंड भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा से उनके आवास पर मुलाकात की। कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों के बीच आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई है। इस मुलाकात के बाद सुदेश महतो ने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा की है और लिखा है कि 'कल असम के यशस्वी मुख्यमंत्री एवं झारखंड विधानसभा चुनाव के सह-प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा के पूरे परिवार के साथ उनके निवास पर सुखद मुलाकात हुई। इस दौरान झारखंड के वर्तमान राजनीतिक हालात एवं विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस मौके पर मेरे साथ मेरी धर्मपत्नी नेहा महतो भी मौजूद थीं।' बता दें कि इससे पहले चंपई सोरेन ने सपरिवार असम में सीएम हिमंता बिस्वा सरमा से मुलाकात की थी। इस दौरान चंपई सोरेन ने उनके घर असमिया व्यंजनों का स्वाद भी चखा था।

Tags:

Follow us

This question is not available..!