Wednesday, 30 Sep 2026

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले केजरीवाल को CBI ने किया गिरफ्तार

नईदिल्ली (26 जून 24)। केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले सीबीआई ने केजरीवाल को दिल्ली शराब घोटाले मामले में गिरफ्तार कर लिया है। सीबीआई ने तिहाड़ जेल से केजरीवाल गिरफ्तार किया है। सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई ने अरविंद केजरीवाल से दिल्ली शराब घोटाले में पूछताछ की है। बता दें कि दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को निचली अदालत के जमानत के आदेश पर रोक लगा दी। आप नेता संजय सिंह ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जमानत रोकने के लिए सरकार ने साजिश रची है। आपको बता दें कि ईडी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई होने वाली है। 

इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को जमानत देने के निचली अदालत के आदेश पर मंगलवार को रोक लगा दी थी। जस्टिस सुधीर कुमार जैन की अवकाशकालीन पीठ ने कहा कि निचली अदालत प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा उसके समक्ष पेश की गई सामग्री का उचित आकलन करने में विफल रही और उसने आम आदमी पार्टी नेता की जमानत याचिका पर फैसला करते समय विवेक का इस्तेमाल नहीं किया।

पीठ ने कहा कि जमानत आदेश को लेकर ईडी की आपत्तियों पर गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है। इसने कहा कि निचली अदालत के न्यायाधीश ने विवादित आदेश पारित करते समय रिकॉर्ड पर प्रस्तुत सामग्री/दस्तावेजों और ईडी द्वारा उठाए गए तर्कों का उचित आकलन नहीं किया। पीठ ने कहा कि धारा 439(2) के तहत याचिका में दी गई दलीलों/आधारों पर गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है। हाईकोर्ट ने कहा, ‘तदनुसार, वर्तमान आवेदन स्वीकार किया जाता है और विवादित आदेश के क्रियान्वयन पर रोक लगाई जाती है।'


Tags:

Follow us

This question is not available..!