Sunday, 04 Oct 2026

सुबह-सुबह भूकंप के झटकों से दहला मणिपुर

चंदेल (19 मार्च 25)। दुनिया के विभिन्न हिस्सों में भूकंप की घटनाएं बढ़ी हैं। भारत के कई राज्यों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। अब 19 मार्च यानि कि आज सुबह मणिपुर के चंदेल जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। मणिपुर के चंदेल जिले में आज सुबह 3 बजकर 40 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस हुए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.1 मापी गई है। भूकंप का केंद्र धरती की सतह से 10 किलोमीटर नीचे था। भूकंप के झटकों से अब तक किसी भी तरह के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है। जब सुबह 3:40 बजे भूकंप आया तो लोग अपने घरों में गहरी नींद में थे लेकिन अचानक धरती हिली और लोगों की नींद खुल गई। इस कारण कुछ देर के लिए लोग दहशत में आकर अपने घरों से बाहर निकल आए।


Tags:

Follow us

This question is not available..!