Thursday, 01 Oct 2026

सुमित्रा महाजन को दिलाई भाजपा की सक्रिय सदस्यता

इंदौर (20 अक्टूबर 24)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान 'संगठन पर्व' के अंतर्गत अभियान के अगले चरण में भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन को उनके मनीषपुरी स्थित निवास पर पहुंच कर भारतीय जनता पार्टी की सक्रिय सदस्यता दिलाई। साथ ही रणदिवे द्वारा कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को भी भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय सदस्य बनाया गया। इस अवसर पर सुमित्रा महाजन ने सदस्यता अभियान के अंतर्गत पूरे देश में इंदौर नगर को नंबर वन आने पर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, अभियान के प्रभारी एवं पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता सहित कार्यकर्ताओं को ढेर सारी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, जवाहर मंगवानी, मुकेश मंगल, नितिन पांडे, रितेश तिवारी, हर्षवर्धन बर्बे मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Tags:

Follow us

This question is not available..!