Thursday, 01 Oct 2026

सुव्यवस्थित सहकारी आंदोलन ही हमारा लक्ष्य: सारंग

भोपाल (26 दिसंबर 24)। सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा है कि हर पंचायत में पैक्स, सभी को रोजगार और सुव्यवस्थित सहकारी आंदोलन ही हमारा लक्ष्य है। सहकारिता को आगे बढ़ाने के लिये इसका विस्तार पंचायत स्तर पर करना होगा। सहकारिता के हर एक मूल भाव को आत्मसात करते हुए देश को समृद्ध बनाना ही हमारा लक्ष्य है। पैक्स के माध्यम से हर पंचायत तक रोजगार सृजित हो, इसके लिये बहुउद्देश्यीय पैक्स की अवधारणा गठित की गयी है।

मंत्री सारंग बुधवार को भोपाल के समन्वय भवन में आयोजित 'सहकार से समृद्धि' राज्य स्तरीय संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम के पूर्व नई दिल्ली में केन्द्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने 10 हजार नवगठित बहुउद्देश्यीय पैक्स, डेयरी और मत्स्य सहकारी समितियों का उद्घाटन किया। कार्यक्रम से सभी प्रदेशों के सहकारिता विभाग के अधिकारी वर्चुअली शामिल हुए। कार्यक्रम में आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएँ मनोज पुष्प, प्रबंध संचालक मार्कफेड आलोक कुमार सिंह, उप सचिव मनोज सिन्हा, महाप्रबंधक नाबार्ड कमर जावेद, अपर आयुक्त बी.एस. शुक्ला सहित शीर्ष सहकारी संस्थाओं के प्रबंध संचालक, सभी सहकारी संस्थाओं/बैंकों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अरविंद बोध ने किया और प्रबंध संचालक अपेक्स बैंक मनोज गुप्ता ने आभार माना।

Tags:

Follow us

This question is not available..!