Thursday, 01 Oct 2026

सुसाइड करने वाले अभ्यर्थियों को विपक्ष की श्रद्धांजलि

नईदिल्ली (24 जुलाई 26)। नीट पेपर लीक और छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में विपक्ष ने गुरुवार को केंद्र सरकार के खिलाफ अपना विरोध और तेज कर दिया। नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी विपक्षी दलों के नेताओं के साथ बस से हाथ में संविधान की प्रति लेकर गांधी स्मृति पहुंचे। उनके साथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद थीं। 

गांधी स्मृति पहुंचकर राहुल गांधी ने कहा, 'यहीं हमारे नेता महात्मा गांधी की हत्या हुई थी। आज मोदी सरकार भारत में लोकतंत्र की हत्या कर रही है। छात्रों पर अत्याचार किया जा रहा है और उन्हें पीटा जा रहा है। विपक्ष इसे स्वीकार नहीं करेगा। हम छात्रों के साथ हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाकर देश से माफी मांगनी चाहिए।' प्रियंका गांधी ने भी केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, 'हम अपने ही देश में लोकतंत्र को खत्म कर रहे हैं। बच्चों को पीटा जा रहा है। छात्र सिर्फ न्याय मांग रहे हैं, लेकिन उनके साथ गलत व्यवहार किया जा रहा है। अपने अधिकार मांग रहे छात्रों पर लाठीचार्ज करना पूरी तरह गलत है।' इससे पहले राहुल गांधी के आवास पर INDIA गठबंधन के नेताओं की अहम रणनीतिक बैठक हुई। बैठक में नीट पेपर लीक, छात्रों पर कथित लाठीचार्ज और संसद के भीतर तथा बाहर सरकार को घेरने की रणनीति पर चर्चा हुई। बैठक के बाद राहुल गांधी और अन्य विपक्षी नेता गांधी स्मृति पहुंचे। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!