Tuesday, 29 Sep 2026

सेंट पॉल स्कूल की 1999 बैच का रजत जयंती समारोह

इंदौर (27 दिसंबर 24)। सेंट पॉल हायर सेकेंडरी स्कूल की 1999 बैच का रजत जयंती समारोह मनाया गया। इसमें पूर्व छात्रों, शिक्षकों और वर्तमान छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय एलूमनी झंडा वंदन से हुई। इसके बाद पूर्व छात्रों ने अपनी यादें साझा की और शिक्षकों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया। हास्य कलाकार की प्रस्तुति व अन्य मनोरंजक गतिविधियों ने सभी को बचपन की यादों में लौटा दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिशप फादर थॉमस मैथ्यू एवं  वर्तमान प्रिंसिपल फादर सीबी मैथ्यू थे। 

इस खास अवसर के आयोजन में कोर कमेटी के सदस्यों की अहम भूमिका रही। इस कमेटी में शामिल राजीव दुआ, संदीप सोमानी, दीपक जोशी 'पिंटू', जसपाल अरोड़ा, सुविग्य शर्मा, अभिषेक गौड़, अमित गर्ग, मधुर नावलानी, गौरव डिओरारी, सपन भाटिया, अवनीत साहनी, गोविंद अग्रवाल, जितेश जगवानी, सौरभ पलोद, निलेश सलवानी और मयंक जैन शामिल थे। इन सभी ने वर्षों बाद विद्यालय परिसर, कक्षाओं में घूमकर अपनी स्मृतियों को सहेजा।  इस दौरान रजत जयंती की स्मृति में विद्यालय को एक योगदान देने की घोषणा की गई। 

भावुक क्षण: बेटे की तस्वीर लेकर पहुंची मां- सेंट पॉल स्कूल के पूर्व छात्रों के मिलन समारोह में उस वक्त सभी भावुक हो गए, जब एक मां अपने बेटे की तस्वीर लेकर पहुंची। दरअसल, वे पूर्व छात्र हिमांशु रामटेके की मां हैं, जो इस दुनिया में अब नहीं रहे अपने बेटे की यादों के साथ उसकी तस्वीर लेकर इस कार्यक्रम में पहुंची थी। यह दृश्य सभी की आंखें नम कर गया। सभी ने अपने पूर्व साथी हिमांशु की तस्वीर के साथ उनकी मां को भी सोफे पर बैठाकर उनके प्रति सम्मान प्रकट किया। 



Tags:

Follow us

This question is not available..!