Sunday, 04 Oct 2026

सेना का ट्रक खाई में गिरा, तीन जवानों की मौत

सेनापति (12 मार्च 25)। मणिपुर के सेनापति जिले के चांगौबंग गांव में एक ट्रक के खाई में गिर गया। इसमें सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के कम से कम तीन जवानों की मौत हो गई और 13 अन्य लोग घायल हो गए।

अधिकारी ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल के दो जवानों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य जवान ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि मृतकों के शव सेनापति के जिला अस्पताल में रखे गए हैं। अधिकारी ने बताया कि बीएसएफ के घायल जवानों में से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने दुर्घटना में हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया। राजभवन ने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, 'मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने सेनापति जिले के चांगौबंग गांव में हुए दुखद हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है, जिसमें बीएसएफ के तीन जवानों की जान चली गई। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।'

Tags:

Follow us

This question is not available..!