Monday, 28 Sep 2026

सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी के सहयोग से अनूपपुर में खुलेगा मेडिकल कॉलेज

अनूपपुर(17 अगस्त 24)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अनूपपुर में सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी के सहयोग से मेडिकल कॉलेज बनाया जायेगा। इसके लिये राज्य सरकार द्वारा भूमि निशुल्क उपलब्ध कराई जायेगी। अनूपपुर में ही गीता भवन, स्पोर्ट कॉम्पलेक्स, बस स्टैण्ड और न्यायालय भवन बनेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अनूपपुर के कोतमा को भी 100 बिस्तरीय अस्पताल के साथ अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय बनाने की सौगात दी। बिजुरी उप तहसील को तहसील बनाने, बिजुरी में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का उन्नयन करने एवं अन्य विकास कार्यों की घोषणा की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि युवा, नारी, गरीब और किसान के कल्याण के लिये हमारी सरकार कृत-संकल्पित है, इनको आधार स्तंभ के रूप में परिभाषित किया है। मध्यप्रदेश सरकार चार मिशन, युवा शक्ति, गरीब कल्याण, किसान कल्याण और नारी सशक्तिकरण मिशन बनाकर काम करने जा रही है। रोजगार और स्व-रोजगार के साधन उपलब्ध कराकर युवाओं को सशक्त बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिये सरकार ने निर्णय लिया है कि पूर्व से संचालित जन-कल्याण की किसी भी योजना को बंद नहीं किया जायेगा। कार्यक्रम को वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री तथा अनूपपुर जिले के प्रभारी मंत्री  दिलीप अहिरवार, कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल, पूर्व मंत्री एवं विधायक अनूपपुर बिसाहूलाल सिंह, विधायक मनीषा सिंह सहित जन-प्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया।

Tags:

Follow us

This question is not available..!