Thursday, 08 Oct 2026

सोनम के घर शिलांग पुलिस, भाई से की पूछताछ

इंदौर (19 जून 25)। शिलांग पुलिस दो दिनों से इंदौर में डेरा जमाए हुए है। इस दौरान टीम ने सबसे पहले राजा के घर पहुंचकर उसके परिजनों से बात करते हुए उनके बयान दर्ज किये और उसके बाद बुधवार को दोपहर में आरोपी सोनम रघुवंशी के घर शिलांग की पुलिस पहुंची। इस दौरान टीम ने सोनम के भाई गोविंद सहित उनके माता-पिता से बात की। पुलिस ने सोनम रघुवंशी और उसके व्यवहार से जुड़ी कुछ जानकारी ली है। कई घंटे तक चली पूछताछ में पुलिस ने इस केस में सामने आए नए नाम संजय वर्मा के बारे में भी पूछताछ की। हालांकि सोनम के परिजनों ने संजय वर्मा नाम के किसी भी व्यक्ति को पहचान ने से इनकार कर दिया।

इसके बाद शिलांग पुलिस यहां से रवाना हो गई। इस दौरान पुलिस और सोनम के परिजनों ने मीडिया से दूरी बनाए रखी। मीडिया ने सोनम के भाई गोविंद से कई बार चर्चा करना चाहा लेकिन वो सवालों को टालता रहा। वहीं सोनम के भाई गोविंद ने मीडिया से कहा कि वह उसके व्यवहार के बारे में पूछ रही थी। वह संजय वर्मा को नहीं जानता है। इसके साथ ही एडिशनल DCP राजेश दंडोतिया ने बताया की शिलॉन्ग पुलिस कल से इंदौर आयी हुई है और उनके लिए इंदौर नया है, इसलिए उनके सपोर्ट के लिए इंदौर की पुलिस भी साथ में घूम रही है। जो भी उनको सपोर्ट चाहिए रहेगा वह इंदौर की पुलिस द्वारा दिया जाएगा।  उम्मीद है कि शिलांग पुलिस राजा रघुवंशी केस में जल्द ही कोई बड़ा खुलासा कर सकती है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!