Wednesday, 30 Sep 2026

सोना उछला: 93000 के पार पहुंचा दाम

मुंबई (11 अप्रैल 25)। डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति ने ग्लोबल लेवल पर मार्केट में खलबली मचा कर रख दी है। ऐसे में निवेशक सोना-चांदी जैसे सेफ ऑप्शंस को चुन रहे हैं। इसका असर ये है कि सोना-चांदी दोनों की कीमत लगातार उछाल पर है। आज 11 अप्रैल को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमत रिकॉर्ड हाई पर पहुंच चुकी है। सोने का रेट 93,330 रुपए  प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। वहीं चांदी की कीमत 92,454 रुपए प्रति किलो है।

बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 1,050 रुपए की गिरावट के साथ 90,200 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। पिछले बाजार बंद के समय 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 91,250 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,050 रुपए टूटकर 89,750 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। हालांकि, चांदी की कीमत 500 रुपए बढ़कर 93,200 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!