Wednesday, 30 Sep 2026

स्वतंत्रता दिवस से पहले हाई सिक्योरिटी से लैस हुई दिल्ली

नईदिल्ली (12 अगस्त 24)। दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा कड़ी कर दी है और 3,000 से अधिक यातायात पुलिस अधिकारियों, 10,000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ-साथ एआई-आधारित चेहरे पहचानने वाले 700 कैमरे लगाए हैं। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों, मॉल और बाजारों सहित विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस कर्मियों और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यातायात को नियंत्रित करने के लिए 3,000 से अधिक यातायात पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा और उन्हें राष्ट्रीय राजधानी के प्रमुख चौराहों के साथ-साथ लाल किले से जोड़ने वाली सड़कों पर भी तैनात किया जाएगा। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘लाल किले में कई स्तरीय सुरक्षा होगी। स्वतंत्रता दिवस के लिए पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए हमने पहले ही एआई-आधारित चेहरे की पहचान करने वाले 700 सीसीटीवी कैमरे खरीदे हैं।''

पुलिस ने बताया कि इन कैमरों में ‘हाई-रेजोल्यूशन पैन-टिल्ट-जूम फीचर' होंगे, जिससे पुलिस दूर से ही किसी को पहचान सकेगी। ये कैमरे किले के अंदर और आसपास लगाए जाएंगे। अधिकारी ने बताया कि एआई-आधारित चेहरे पहचान करने और वीडियो विश्लेषण में सक्षम इन कैमरों से पुख्ता सुरक्षा सुनिश्चित होगी। उन्होंने बताया कि जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्र को संबोधित करेंगे तो मुगलकालीन किले पर 10,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे।

Tags:

Follow us

This question is not available..!