Wednesday, 30 Sep 2026

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान

भोपाल (15 अगस्त 26)। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को उनके घर पर सम्मानित कराया। राज्यपाल पटेल की ओर से लोकभवन के अधिकारियों ने भोपाल निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के घर पहुँच कर उनका सम्मान किया।

राज्यपाल पटेल की ओर से भोपाल निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मोहम्मद जमीर, सावित्री देवी वर्मा, देवीशरण, पार्वती देवी, और नारायणी देवी को सम्मान स्वरूप शॉल, श्रीफल, मिठाई, और उपहार भेंट किए गए। इसी प्रकार स्वर्गीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हबीब नज़र की पत्नी फिरोज़ जहां और स्वर्गीय मोहम्मद मुख्तार खान की पत्नी अख्त़र जहां का सम्मान भी उनके निवास पर किया गया।

Tags:

Follow us

This question is not available..!