इंदौर (12 मई 26)। कांग्रेस के पूर्व विधायक श्री अश्विन जोशी का शुक्रवार को देहावसान हो गया। उनकी स्मृति में मंगलवार शाम 4:30 बजे से 5:30 बजे तक स्कीम नंबर 78 स्थित ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर पर चलित सदभावना सभा का आयोजन किया गया है।
उल्लेखनीय है कि इंदौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक तीन के पूर्व विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय श्री अश्विन जोशी स्वर्गीय मणिशंकर जोशी के पुत्र, श्री कमलाशंकर जोशी एवं स्वर्गीय श्री महेश जोशी के भतीजे, श्री अपूर्व जोशी, स्वर्गीय श्री पंकज जोशी, पत्रकार श्री संजय जोशी, श्री मनीष जोशी, कांग्रेस नेता श्री दीपक जोशी 'पिंटू' के भाई और श्री आदित्य जोशी के पिता थे। स्वर्गीय श्री अश्विन जोशी इंदौर की राजनीति का बुलंद चेहरा थे। उनकी बेबाकी, दबंगता और जुझारू प्रवत्ति के सभी कायल थे। वे कांग्रेस के साथ सभी राजनीतिक दलों में लोकप्रिय थे।