Thursday, 01 Oct 2026

स्व. गौर का व्यक्तित्व बहुमुखी प्रतिभा संपन्न: डॉ. यादव

भोपाल (22 अगस्त 24)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बाबूलाल गौर का व्यक्तित्व बहुमुखी प्रतिभा संपन्न, मिलनसार और मानव मात्र को सम्मान देने वाला था। उनकी लोकप्रियता और जन-जन के मन में उनके प्रति विश्वास था कि वे एक विधानसभा क्षेत्र से दस बार चुनाव जीते हैं। गौर ने विपरीत समय में ताकत से अपनी आवाज रखी, परंतु कभी भी विनम्रता नहीं छोड़ी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव श्री बाबूलाल गौर की 5वीं पुण्यतिथि पर भेल स्थित बाबूलाल गौर शासकीय महाविद्यालय में उनकी स्मृति में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने स्व. गौर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने गौ-माता की प्रतिकृति, गीता की प्रति और राधा कृष्ण का चित्र भेंट किया।  कृष्णा गौर ने कहा कि श्रद्धेय बाबूलाल गौर जी गरीबों के मसीहा और मजदूरों के रहनुमा थे। उनका विकास का विजन अद्भुत था, वे शुचिता की राजनीति के प्रेरक उदाहरण रहे। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!