Thursday, 01 Oct 2026

हमारा गठबंधन प्रगति के लिए काम करता रहेगा: प्रधानमंत्री

नईदिल्ली (23 नवंबर 24)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र एवं झारखंड विधानसभाओं के चुनावों के नतीजे आने के बाद दोनों राज्यों की जनता और भारतीय जनता पा्र्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं को बधाई दी है तथा दोनों राज्यों में सुशासन एवं विकास की जनाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया है। मोदी ने एक्स पर अपनी पोस्टों में कहा,‘विकास की जीत! सुशासन की जीत! एकजुट होकर हम और भी ऊंची उड़ान भरेंगे! राजग को ऐतिहासिक जनादेश देने के लिए महाराष्ट्र की मेरी बहनों और भाइयों, विशेषकर राज्य के युवाओं और महिलाओं को हार्दिक आभार। यह स्नेह और गर्मजोशी अद्वितीय है। मैं लोगों को आश्वस्त करता हूं कि हमारा गठबंधन महाराष्ट्र की प्रगति के लिए काम करता रहेगा। जय महाराष्ट्र!'


Tags:

Follow us

This question is not available..!