Friday, 09 Oct 2026

हरियाणा की तरह मप्र में भी हुई वोट चोरी: राहुल गांधी

पचमढ़ी (10 नवंबर 25)। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश में एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि जैसे हरियाणा में वोट चोरी हुई, वैसा ही खेल मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी रचा गया है।

राहुल ने कहा, 'हरियाणा में वोट चोरी कैसे हुई, इसके जो आंकड़े मैंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पेश किए थे, उन्हें देखने के बाद अब मुझे पूरा विश्वास है कि भारतीय जनता पार्टी ने यही काम मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी किया है। हमारे पास इसके सभी सबूत हैं और हम उन्हें एक-एक करके सार्वजनिक करेंगे। अभी तक जो दिखाया है, वह तो केवल थोड़ा हिस्सा है।' उन्होंने आगे कहा कि ‘वोट चोरी’ को संस्थागत रूप देने की कोशिश की जा रही है। यह न केवल लोकतंत्र, बल्कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान पर सीधा हमला है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस साजिश में सीधे तौर पर शामिल हैं। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!