नई दिल्ली (08 अक्टूबर 24)। मंगलवार को हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा के चुनाव परिणाम घोषित किए गए। देर शाम तक जारी मतगणना में हरियाणा में जहां केक बार फिर मतदाताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर भरोसा जताया है, वहीं जम्मू-कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस के गठबंधन को बहुमत हासिल हुआ है।
हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर काउंटिंग में बीजेपी का दबदबा कायम है। लाड़वा से नायब सैनी से बाजी मार ली, वहीं जुलाना से कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट जीत गई है। रुझानों में बड़ा उलटफेर हो गया है। भाजपा को बहुमत मिल गया है। इससे पहले शुरुआती रुझानों में सुबह 8 बजे से कांग्रेस एक तरफा जीत की ओर थी। पार्टी ने 65 सीटों को छू लिया था। भाजपा कम होकर 17 सीटों पर आ गई थी। जैसे ही 9:30 बजे भाजपा टक्कर में आ गई और दोनों में दो सीटों का अंतर रह गया। सुबह 9:44 बजे एक समय ऐसा आ गया जब दोनों पार्टी 43-43 सीटों पर आ गईं। इसके बाद भाजपा 46 सीटों तक पहुंच गई। हिसार से निर्दलीय सावित्री जिंदल ने जीत हासिल की हैं।
उधर जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव की मतगणना के अंतिम दौर के रुझानों से कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस की बड़ी बढ़त साफ दिख रही है। तय हो चुका है कि कांग्रेस और एनसी का गठबंधन पूर्ण बहुमत के साथ इस केंद्र शासित प्रदेश में सरकार बनाने जा रहा है। नेशनल कॉन्फ्रेंस-42, बीजेपी-29, कांग्रेस-6, पीडीपी- 3 पीपुल्ज कॉन्फ्रेंस -1 सीपीआई-1 आमआदमीपार्टी-1, सीपीआई-1, निर्दलीय उम्मीदवारों को 7 सीटें मिली हैं। राज्य में आम आदमी पार्टी के एक केंडिडेट ने डोडा में सफलात पाकर सबकों चौंका दिया है।