Thursday, 01 Oct 2026

हरियाणा-राजस्थान के बीच जल बंटवारे पर सहमति

नईदिल्ली (30 जून 26)। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हरियाणा और राजस्थान के बीच जल प्रबंधन को लेकर एक ऐतिहासिक समझौता संपन्न हुआ। इस अवसर पर दोनों राज्यों के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए, जिससे लंबे समय से लंबित जल संबंधी मुद्दों के समाधान की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

इस मौके पर में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मौजूद रहे। बैठक के दौरान दोनों राज्यों के बीच सहयोग बढ़ाने और जल संसाधनों के बेहतर प्रबंधन को लेकर सहमति बनी। बता दें कि इस समझौते के तहत वर्ष 1994 के अपर यमुना रिवर बोर्ड समझौते के प्रावधानों के अनुसार राजस्थान को उसके हिस्से का पानी उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा, रेणुका, किशाऊ और लखवार बांध परियोजनाओं के निर्माण कार्यों में भी तेजी लाने पर सहमति बनी है। केंद्र सरकार का मानना है कि इस समझौते से न केवल दोनों राज्यों के बीच आपसी सहयोग मजबूत होगा, बल्कि जल संरक्षण और जल प्रबंधन के क्षेत्र में भी नई दिशा मिलेगी।  

Tags:

Follow us

This question is not available..!