Tuesday, 29 Sep 2026

हाथरस भगदड़ कांड: मुख्य आरोपी सेवादार ने किया सरेंडर

नईदिल्ली (06 जुलाई 24)। उत्तर प्रदेश के हाथरस में सत्संग समारोह में हुई भगदड़ में 121 लोग मारे गए थे। इस घटना के बाद भोले बाबा का पहला बयान सामने आया है। भोले बाबा ने सुप्रीम कोर्ट के वकील एपी सिंह के जरिए लिखित बयान जारी किया और एएनआई को वीडियो स्टेटमेंट भी दिया है। शुक्रवार रात को हाथरस भगदड़ कांड के मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर ने सरेंडर कर दिया। वह दिल्ली के नजफगढ़-उत्तम नगर इलाके में एक अस्पताल में चेकअप कराने आया और पुलिस को बुलाकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। देव प्रकाश सत्संग का आयोजक था और उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि भोले बाबा के वकील एपी सिंह ने की है।


Tags:

Follow us

This question is not available..!