Tuesday, 29 Sep 2026

हाथरस: बाबा के प्रवचन में मची भगदड़, 107 भक्तों की मौत

हाथरस (02 जुलाई 24)। जिले के सिकन्दराराऊ क्षेत्र में आयोजित एक सत्संग में मंगलवार को भगदड़ मच गयी जिसमें कम से कम 107 लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये हैं।

सिकन्दराराऊ के थानाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि इस थाना क्षेत्र के फुलराई गांव में भोले बाबा के सत्संग के दौरान यह भगदड़ मच गयी जिसमें कई लोगों की मौत हो गयी है तथा अनेक अन्य घायल हो गये हैं। मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं शामिल है। वहीं  बाकी शव सीएचसी सिंकदराराऊ में हैं। वहां करीब 150 से ज्यादा लोग एडमिट हैं। शवों के पंचनामा की प्रक्रिया चल रही है। फिर पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। घटना सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड स्थित गांव फुलराई के पास की है। हादसे के बाद हालात भयावह हो गए। जैसे-तैसे घायलों और मृतकों को बस-टैंपो में लाकर सीएचसी अस्पताल ले जाया गया। हाथरस जिले के डीएम और एसपी मौके पर पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री ने जनपद हाथरस में हुए हादसे का संज्ञान लिया। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। मुख्यमंत्री ने आपपास के जिला अधिकारियों को घटना अस्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं।  एडीजी आगरा, घटना स्थल पर पहुंच गई है। सराकर ने घटना की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है। उत्तर प्रदेश के शिक्षा मंत्री को सीएम योगी ने घटना स्थल पर हुंचने के निर्देश दिए हैं। 


Tags:

Follow us

This question is not available..!