Sunday, 04 Oct 2026

हादसों का दिन: आग से दिल्ली में 9, इंदौर में 8 लोगों की मौत

नईदिल्ली/इंदौर (18 मार्च 26)। बुधवार को देश में दो बड़े अग्निकांड से लोग सदमे में हैं। राजधानी दिल्ली के पालम इलाके में बुधवार सुबह एक आवासीय इमारत में आग लग गई, जिसमें कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई है। मध्यप्रदेश की औद्योगिक राजधानी इंदौर में एक घर में लगी आग में 8 लोग जिन्दा जल गए। इन घटनाओं में कई लोग घायल भी हो गए। 

दिल्ली में आग बुझाने में जुटे अधिकारी ने बताया कि पालम स्थित एक इमारत में एक घर पर आग लगने की सूचना सुबह सात बजे प्राप्त हुई थी। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने कहा, 'एक आवासीय इकाई में आग लगने की सूचना मिली और आशंका थी कि कुछ लोग अंदर फंसे हैं। संकरी गलियों के काऱण बचाव कार्य में बाधा आई और इस बीच नौ लोगों की जान चली गई। आरंभिक जांच में आग लगने की वजह शार्टसर्किट बताया गया है, लेकिन सटीक कारण का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। 

इधर इंदौर केतिलक नगर थाना क्षेत्र के प्रीति नगर में बुधवार तड़के भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 8 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। हादसा तड़के 3 से 4 बजे के बीच हुआ। जानकारी के मुताबिक, घर में खड़ी टाटा पंच इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे निकली चिंगारी से पहले कार में आग लगी उसके बाद तीन मंजिला मकान को चपेट में ले लिया। घर में रखे गैस सिलेंडर में विस्फोट से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस दर्दनाक हादसे में मनोज पुगलिया सहित आठ लोगों की मौत हो गई।

Tags:

Follow us

This question is not available..!