Thursday, 01 Oct 2026

हिमाचल में भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर भागे

चंबा (06 जून 26)। हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार रात 10 बजकर 4 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। करीब दो सेकेंड तक धरती कांपने से लोगों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया। इसी दौरान पाकिस्तान के लाहौर में भी भूकंप के तेज झटकों ने लोगों की नींद उड़ा दी।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5 दर्ज की गई है। भूकंप का केंद्र चंबा जिले में स्थित था। सबसे ज्यादा चिंता की बात यह रही कि इसकी गहराई मात्र 5 किलोमीटर थी, जिसके कारण झटके बहुत ज्यादा महसूस किए गए। झटकों का असर शिमला, कांगड़ा, कुल्लू और चंबा के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों में भी देखा गया। राहत की बात यह है कि देर रात तक किसी बड़े जान-माल के नुकसान की खबर नहीं मिली। वैज्ञानिकों के अनुसार, धरती के भीतर मौजूद टैकटोनिक प्लेट्स में जब हलचल या कंपन बढ़ जाता है, तो भूकंप महसूस होता है। चंबा जिला पहले से ही भूकंप की दृष्टि से बेहद संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है और यहां पहले भी कई बार ऐसी हलचलें दर्ज की जा चुकी हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि तीव्रता 7 से अधिक हो, तो केंद्र के 40 किमी के दायरे में भारी तबाही हो सकती है।

वहीं दूसरी ओर, पाकिस्तान के लाहौर और उसके आस-पास के इलाकों में भी मंगलवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। सीस्मिक मॉनिटरिंग सेंटर के मुताबिक, शुक्रवार को लाहौर और आस-पास के इलाकों में 4.9 मैग्नीट्यूड का भूकंप आया। झटके लगते ही लोग दफ्तरों, घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। सेंटर ने बताया कि भूकंप का सेंटर कश्मीर-भारत बॉर्डर इलाके में था। हालांकि राहत की बात यह रही कि दोनों ही जगहों से किसी बड़े जान-माल के नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं मिली है।


Tags:

Follow us

This question is not available..!