Wednesday, 30 Sep 2026

हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 4 लोग थे सवार

पुणे (25 अगस्त 24)। महाराष्ट्र के पुणे जिले के पौड गांव के पास एक निजी हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलीकॉप्टर एक निजी विमानन कंपनी का है। यह हेलिकॉप्टर जुहू (मुंबई) से हैदराबाद की ओर उड़ान भर रहा था। हादसे में चार लोग घायल हो गए हैं। कैप्टन को चोटें आई हैं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी तीन लोगों की हालत स्थिर है। पुणे के पुलिस अधीक्षक पंकज देशमुख के अनुसार, हादसे का शिकार हुआ हेलिकॉप्टर AW 139 मॉडल का है और यह ग्लोबल वेक्ट्रा कंपनी का है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!