Wednesday, 30 Sep 2026

हॉर्मुज़ में ईरान ने ‘मच्छर फ्लीट’ से अमेरिकी को किया हैरान

तेहरान (20 अप्रैल 26)। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने होर्मुज में एक खास तरह की समुद्री रणनीति अपनाई है, जिसे 'मच्छर फ्लीट' कहा जाता है। यह रणनीति ईरान की इस्लामी क्रांतिकारी गार्ड कोर (Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) नौसेना द्वारा इस्तेमाल की जा रही है, जो पारंपरिक नौसेना से अलग काम करती है। इस “मच्छर फ्लीट” में बड़ी युद्धपोतों की बजाय छोटी, बेहद तेज और फुर्तीली नावें शामिल होती हैं। ये नावें अचानक हमला करती हैं और तुरंत गायब हो जाती हैं, इसलिए इन्हें पकड़ना या रोकना मुश्किल होता है। कुछ नावों की रफ्तार 100 knots (करीब 180–185 किमी/घंटा) तक बताई जाती है, जिससे ये बड़े जहाजों के लिए गंभीर खतरा बन जाती हैं।

ईरान इन नावों के साथ ड्रोन और मिसाइलों का भी इस्तेमाल कर रहा है। ये हमले कभी समुद्र से, तो कभी तट पर छिपे ठिकानों से किए जाते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस तरह की रणनीति से अब तक कई व्यापारिक जहाजों को निशाना बनाया जा चुका है। खासकर छोटे-छोटे समूहों में एक साथ हमला करना इसकी सबसे खतरनाक रणनीति मानी जाती है। हाल के समय में United States और Israel के हमलों में ईरान के कई बड़े युद्धपोत नष्ट हो गए हैं। इसके बावजूद, ईरान की यह छोटी नावों वाली फ्लीट अब भी सक्रिय है और बड़ी चुनौती बनी हुई है। ये नावें अक्सर समुद्र किनारे बने गुप्त ठिकानों और अंडरग्राउंड बेस में छिपाकर रखी जाती हैं, जहां से इन्हें अचानक तैनात किया जा सकता है। 

यह रणनीति नई नहीं है। इसकी शुरुआत Iran-Iraq War के दौरान हुई थी, जब ईरान ने समझा कि वह सीधे बड़े देशों की ताकतवर नौसेना से मुकाबला नहीं कर सकता। इसके बाद उसने 'असममित युद्ध' की रणनीति अपनाई, जिसमें कम संसाधनों से बड़े दुश्मन को नुकसान पहुंचाया जाता है। Strait of Hormuz दुनिया का बेहद महत्वपूर्ण समुद्री रास्ता है, जहां से लगभग 20% वैश्विक तेल सप्लाई गुजरती है। ऐसे में यहां किसी भी तरह का हमला या बाधा सीधे तौर पर दुनिया की अर्थव्यवस्था, तेल की कीमतों और अंतरराष्ट्रीय व्यापार को प्रभावित कर सकता है।


Tags:

Follow us

This question is not available..!