टोक्यो (13 अप्रैल 26)। जापान ने Strait of Hormuz में अपने सेल्फ-डिफेंस फोर्स भेजने को लेकर अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया है। यह जानकारी सरकार के मुख्य कैबिनेट सचिव मिनोरू किहारा ने दी। उन्होंने कहा कि फिलहास ऐसा कोई इरादा नहीं है और सबसे जरूरी बात यह है कि क्षेत्र में तनाव कम हो और समुद्री रास्तों पर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित हो। जापान का मानना है कि पहले शांति और स्थिरता स्थापित होनी चाहिए, उसके बाद ही किसी सैन्य कार्रवाई पर विचार किया जा सकता है।
इससे पहले, जापान के विदेश मंत्री तोशीमित्सु मोटेगी ने संकेत दिया था कि यदि युद्धविराम हो जाता है और समुद्र में बिछाई गई बारूदी सुरंगें जहाजों के लिए खतरा बनती हैं, तो जापान अपनी उन्नत minesweeping तकनीक के जरिए मदद कर सकता है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ऐसा कोई भी कदम तभी उठाया जाएगा जब सभी पक्षों के बीच सीजफायर हो और अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत कार्रवाई संभव हो। यह मुद्दा हाल ही में हुए जापान-अमेरिका शिखर सम्मेलन में भी उठा था, जहां डोनाल्ड ट्रंप ने जापान की संवैधानिक सीमाओं को समझने का संकेत दिया। जापान का संविधान उसकी सैन्य गतिविधियों पर कई तरह की पाबंदियां लगाता है।