Wednesday, 30 Sep 2026

‘अब लोन पर मिलेगा डीज़ल पेट्रोल, सबसे खराब दौर’

भोपाल (24 मई 26)। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर देशभर में हाहाकार मचा हुआ है। इसी बीच भाजपा के दिग्गज नेता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद वीडी शर्मा की पत्नी स्तुति मिश्रा की पोस्ट सामने आई है। जिसमें उन्होंने आम जनता की परेशानी का जिक्र किया है और कहा है कि वह दिन दूर नहीं, जब बैंक होम, कार और बिजनेस लोन की तरह पेट्रोल-डीजल भी EMI पर उपलब्ध कराएंगे। उनके पोस्ट के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

स्तुति मिश्रा ने अपनी पोस्ट में लिखा कि वर्तमान समय में हालात ऐसे बनते जा रहे हैं कि आने वाले दिनों में बैंक होम लोन, कार लोन और बिजनेस लोन की तरह पेट्रोल और डीजल के लिए भी लोन उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने तंज कसते हुए लिखा कि '10 प्रतिशत ईएमआई पर पेट्रोल-डीजल मिलेगा।' उन्होंने आगे लिखा कि 'यह इतिहास का बड़ा खराब दौर है, लड़ाई किसी की, युद्ध किसी का और नुकसान आम जनता का हो रहा है।' उनके इस बयान को बढ़ती महंगाई और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के बीच आम लोगों की परेशानियों से जोड़कर देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है और लोग इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। जिसमें कुछ भाजपा नेताओं ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है, वहीं कुछ आलोचकों ने भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा किया है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!