नईदिल्ली (03 अप्रैल 25)। वक्फ संशोधन बिल बुधवार को लोकसभा में पेश किया गया और बहस की गई। गुरुवार को इसे राज्यसभा में पेश किया जाएगा। इस बीच लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि ये विधेयक मुसलमानों की संपत्ति को हड़पने का एक हथियार है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने लिखा, वक्फ (संशोधन) विधेयक मुसलमानों को हाशिए पर धकेलने और उनके निजी कानूनों और संपत्ति के अधिकारों को हड़पने के उद्देश्य से बनाया गया एक हथियार है।आरएसएस, भाजपा और उनके सहयोगियों द्वारा संविधान पर यह हमला आज मुसलमानों पर लक्षित है, लेकिन भविष्य में अन्य समुदायों को निशाना बनाने के लिए एक मिसाल कायम करता है। कांग्रेस पार्टी इस कानून का कड़ा विरोध करती है क्योंकि यह भारत के मूल विचार पर हमला करता है और अनुच्छेद 25, धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लंघन करता है।