Saturday, 03 Oct 2026

‘मोदी जी आजाद कराओ 'बलूचिस्तान'

बागपत (13 मार्च 25)। उत्तर प्रदेश में बागपत जिले के बिलौचपुरा गांव में हुई बलूचों की पंचायत में पाकिस्तान के अत्याचारों के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया गया। पंचायत में बलूचों ने मोदी सरकार से अपील की कि वे बलूचिस्तान की आज़ादी की लड़ाई में बलूचों का साथ दें और अंतरराष्ट्रीय मंच पर इस मुद्दे को और मजबूती से उठाएं।

बिलौचपुरा के बलूचो ने कहा कि पाकिस्तान बलूचिस्तान पर जबरन कब्जा जमाए हुए है और वहां के लोगों पर अमानवीय अत्याचार कर रहा है। "उन्हें मोदी जी की जरूरत है। अगर भारत खुलकर हमारा समर्थन करे तो बलूचिस्तान जल्द ही आज़ाद हो सकता है। इतना ही नहीं पंचायत में मौजूद ग्रामीणों ने पाकिस्तान को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि वहां न सिर्फ बलूच बल्कि अन्य अल्पसंख्यक भी सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने भारत की तारीफ करते हुए कहा कि यहां मुसलमान पाकिस्तान से ज्यादा सुरक्षित हैं और यहां की सरकार सभी नागरिकों को बराबरी का हक देती है। बिलौचपुरा गांव का बलूच समुदाय से गहरा रिश्ता रहा है। 2016 में भी बलूच नेताओं का एक दल इस गांव में आया था और भारत से समर्थन मांगा था। इसके बाद दिल्ली में पाकिस्तान दूतावास के बाहर प्रदर्शन भी किया गया था। गौरतलब है कि पाकिस्तान में ट्रेन पर हमला कर यात्रियों को बंधक बनाने की घटना से बलूचिस्तान सुर्खियों में आया हुआ है। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!