Friday, 09 Oct 2026

10 हज़ार ले लो, पर एनडीए को वोट मत दो: प्रियंका गांधी

सोनबरसा (04 नवंबर 25)। बिहार में चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने कमर कसी हुई है। राज्य में 6 और 11 नवंबर को वोटिंग होगी। पहले चरण में यानि की 6 नवंबर को 121 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव होना है। इसके लिए प्रचार 4 नवंबर की शाम 5 बजे थम जाएगा। इस चुनावी महासंग्राम में विपक्षी महागठबंधन की ओर से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने आज मोर्चा संभाल लिया है।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोनबरसा में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए NDA सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने यह हमला चुनाव से ठीक पहले महिलाओं को 10 हज़ार रुपये की राशि देने के कथित वादे को लेकर किया। प्रियंका गांधी ने महिलाओं से सीधे और विवादित अपील करते हुए कहा, 'आप 10 हज़ार रुपये ले लीजिये, लेकिन NDA को वोट नहीं दीजिये।' इसके अलावा प्रियंका गांधी ने लखीसराय और रोसेरा में भी महागठबंधन के उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया।

Tags:

Follow us

This question is not available..!