Tuesday, 29 Sep 2026

18वीं लोकसभा का पहला सत्र, PM मोदी ने सांसद पद की शपथ ली

नईदिल्ली (24 जून 24)। हाल ही में संपन्न आम चुनावों के बाद पहला लोकसभा सत्र आज से शुरू हुआ है, हालांकि नीट परीक्षा विवाद के बीच यहां हंगामे के आसार बने हुए हैं। 18वीं लोकसभा में, एनडीए के पास 293 सीटों के साथ बहुमत है, जबकि भाजपा के पास 240 सीटें हैं, जो अपने दम पर 272 बहुमत के आंकड़े से कुछ ही दूर है। विपक्षी INDIA गुट के पास 234 सीटें हैं, जिनमें से कांग्रेस के पास 99 सीटें हैं। सत्र में नवनिर्वाचित सांसदों का शपथ ग्रहण और निचले सदन के अध्यक्ष का चुनाव होगा। पीएम मोदी 2 जुलाई को लोकसभा को संबोधित करेंगे। सबसे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शपथ ली। इसके बाद प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब ने राधा मोहन सिंह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, फग्गन सिंह कुलस्ते और गृहमंत्री अमित शाह को शपथ दिलाई है। इसके बाद अब नए सांसदों को शपथ दिलाई जा रही है

Tags:

Follow us

This question is not available..!