Thursday, 01 Oct 2026

2014 के बाद देश में आत्मविश्वास की वापसी हुई: नबीन

नईदिल्ली (27 मई 26)। प्रधानमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के मंगलवार को 12 वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन नवीन ने उनके नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि 26 मई 2014 को शुरू हुआ दौर केवल सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि देश के आत्मविश्वास की वापसी और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का ऐतिहासिक क्षण है।

नवीन ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट साझा कर कहा कि 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' के मंत्र तथा 'अंत्योदय' के सिद्धांत से प्रेरित मोदी सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि नीतियां कागजों तक सीमित न रहें, बल्कि प्रत्येक नागरिक के जीवन में बदलाव का माध्यम बनें। उन्होंने प्रधानमंत्री के कार्यकाल को 'संकल्प से सिद्धि के 12 गौरवशाली वर्ष' बताया। नवीन ने कहा, 'जहां एक ओर जनधन, डीबीटी (प्रत्यक्ष लाभ अंतरण) और डिजिटल क्रांति से अंतिम छोर पर बैठे गरीब का सशक्तीकरण हुआ, वहीं 'विकास भी, विरासत भी' के संकल्प से आधुनिक अवसंरचना के साथ देश के सांस्कृतिक गौरव का पुनरुद्धार हुआ है।' उन्होंने कहा, 'आज का सुरक्षित और सक्षम भारत आतंकवाद पर कड़े प्रहार और सेना के बढ़ते शौर्य के साथ अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।' भाजपा प्रमुख ने कहा, 'सुशासन और राष्ट्र-प्रथम की यही 12 वर्षों की यात्रा आज '2047 तक विकसित भारत' के महासंकल्प की सबसे मजबूत आधारशिला है।'

Tags:

Follow us

This question is not available..!