Tuesday, 29 Sep 2026

2047 तक सिकलसेल एनीमिया के उन्मूलन का लक्ष्य

इंदौर (30 मार्च 25)। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति सिकलसेल उन्मूलन मे योगदान की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2047 तक सिकलसेल एनीमिया के उन्मूलन का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए समाज के हर वर्ग का सहयोग आवश्यक है। मध्यप्रदेश, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के बाद देश का तीसरा ऐसा राज्य है जहाँ सिकलसेल एनीमिया के सर्वाधिक प्रभावित मरीज़ हैं। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में जागरूकता और शिक्षा के द्वारा इस बीमारी की रोकथाम संभव है। राज्यपाल पटेल महात्मा गांधी स्मृति मेडिकल कॉलेज इंदौर में राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन के तहत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री द्वय सावित्री ठाकुर और दुर्गादास उइके, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, विधायक राकेश शुक्ला, मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया, सिकलसेल मिशन की डिप्टी डायरेक्टर मध्यप्रदेश रूही ख़ान, एम वाई हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. अशोक यादव एवं पूर्व डीन डॉ. शरद थोरा मंचासीन थे। सांसद कर लालवानी ने इस अवसर पर एमवाय हास्पिटल की ब्लड बैंक टीम को एक वाहन अपनी सांसद निधि से दिए जाने की घोषणा की।


Tags:

Follow us

This question is not available..!