Wednesday, 30 Sep 2026

24 लाख से अधिक लाड़ली बहनों को 450 रुपए में गैस सिलेंडर

भोपाल (24 सितंबर 24)। खाद्य नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया है कि राज्य शासन द्वारा 24 लाख से अधिक लाड़ली बहनों को 450 रुपए में रसोई गैस का सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। योजनान्तर्गत जुलाई 2023 से मई 2024 तक 2 करोड़ 57 लाख 56 हजार गैस सिलेंडर (रिफिल) के लिए 632 करोड़ 16 लाख रुपए का अनुदान लाड़ली बहनों के खाते में जमा कराया गया है। योजना का क्रियान्वयन सतत् रूप से किया जा रहा है। मंत्री राजपूत ने बताया है कि महिलाओं को परम्परागत ईंधन के साधनों से भोजन पकाने में स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव को रोकने एवं पर्यावरण की सुरक्षा तथा सुरक्षित एवं स्वच्छ ईंधन के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के एलपीजी कनेक्शनधारी एवं गैर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के गैस कनेक्शनधारी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की पंजीकृत बहनों को उनके द्वारा लिए गए गैस रिफिल को 450 रुपए में उपलब्ध कराने की योजना माह जुलाई, 2023 से लागू की गई है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!