Monday, 28 Sep 2026

7,000 से ज्यादा योग उत्साही लोगों ने योग किया

बोधगया (28 मई 24)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 के लिए 25 दिन शेष बचे हैं और इसेक साथ ही बिहार के बोधगया में एक मेगा योग प्रदर्शन के साथ काउंटडाउन कार्यक्रम का समापन हुआ। इस विशाल कार्यक्रम का आयोजन मगध विश्वविद्यालय, बोधगया, बिहार में किया गया। सोमवार को सुर्योदय के साथ शुरू हुए इस आयोजन में 7000 से ज्यादा योग साधकों ने कॉमन योग प्रोटोकॉल (सीवाईपी) का पालन करते हुए योग किया। इस कार्यक्रम में लोगों के उत्साह एवं बहुमूल्य योगदान ने सामान्य जीवन में योग के महत्व को और ज्यादा मजबूत किया। सामूहिक योगाभ्यास का यह कार्यक्रम न केवल व्यक्तिगत बल्कि सामाजिक कल्याण को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण साबित हुआ है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!