Sunday, 04 Oct 2026

7 साल की बच्ची से दुष्कर्म कर मस्जिद में जा छुपा !

हाथरस (16 मार्च 25)। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले से हैवानियत की घटना सामने आई है। जहां पर एक युवक ने सात साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जब पीड़ित बेहोश हो गई तो आरोपी पोखर के पास गंभीर हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो आनन- फानन में उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी घटना के एक मस्जिद में छुपा था। इस नाराज लोगों ने मस्जिद पर हमला बोल दिया और उसके गेट को तोड़ दिया। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों समझाया बुझाया, लेकिन मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना को लेकर लोगों ने दुकानें बंद कर सड़क पर जमकर हंगामा किया और कार्रवाई की मांग की। हंगामे की सूचना पर डीएम - एसपी सहित मौके पर पहुंच कर हालत का जायजा लिया। उन्होंने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि बेहोशी की हालत में कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के कस्बा बिसावर में एक पोखर के पास मासूम बच्ची मिली थी। घटना में घायल मासूम का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा रहा है। गांव में कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर लगा दी गई है। आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!