Friday, 09 Oct 2026

71 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान

नईदिल्ली (02 अगस्त 25)। दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में शुक्रवार शाम 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2025 की घोषणा की गई। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने विजेताओं के नामों का ऐलान किया। इस साल ज्यूरी ने 22 भाषाओं की 115 से अधिक फिल्मों का अवलोकन किया और बेहतरीन फिल्मों को चयनित किया।

हिंदी भाषा में ‘द फर्स्ट फिल्म’ को सर्वश्रेष्ठ निर्देशन का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है, जिसे पियूष ठाकुर ने निर्देशित किया। वहीं, ‘गिद्ध द स्कैवेंजर’ को सर्वश्रेष्ठ शॉर्ट फिल्म का सम्मान प्राप्त हुआ है, इसका निर्देशन मनीष सैनी ने किया है। गैर-फीचर श्रेणी में ‘द साइलेंट एपिडेमिक’ को सर्वश्रेष्ठ गैर-फीचर फिल्म का खिताब मिला है, जिसका निर्देशन अक्षत गुप्ता ने किया है। यह फिल्म सड़क दुर्घटनाओं और नागरिक जागरूकता पर केंद्रित है। वहीं, ‘गॉड, वल्चर एंड ह्यूमन’ को सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री फिल्म घोषित किया गया, जिसका निर्देशन ऋषिराज अग्रवाल ने किया।









Tags:

Follow us

This question is not available..!