नईदिल्ली (28 अप्रैल 26)। पंजाब की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी (AAP) को एक बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। राज्यसभा के सभापति ने 'आप' के 7 बागी सांसदों के भारतीय जनता पार्टी (BJP) में विलय के प्रस्ताव को अपनी आधिकारिक मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद उच्च सदन (राज्यसभा) के समीकरण पूरी तरह बदल गए हैं। भाजपा का दामन थामने वाले सांसदों की सूची में 'आप' के कई दिग्गज चेहरे शामिल हैं: संदीप कुमार पाठक, हरभजन सिंह, स्वाति मालीवाल, अशोक कुमार मित्तल, विक्रमजीत सिंह साहनी और राजिंदर गुप्ता। एक साथ सात सांसदों का पाला बदलना अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के लिए एक गंभीर संकट माना जा रहा है। राज्यसभा चेयरमैन की मंजूरी मिलने का मतलब है कि अब इन सांसदों पर दल-बदल विरोधी कानून के तहत सदस्यता जाने का खतरा भी कम हो गया है, क्योंकि यह एक बड़े सामूहिक गुट का विलय है।