Thursday, 01 Oct 2026

Air Canada के 10,000 से ज्यादा केबिन क्रू हड़ताल पर

ओटावा (15 अगस्त 25)। कनाडा की सबसे बड़ी एयरलाइन, एयर कनाडा ने गर्मियों की व्यस्त यात्रा अवधि के बीच अपनी कुछ उड़ानें रद्द करनी शुरू कर दी हैं। यह कदम 10,000 से ज़्यादा फ्लाइट अटेंडेंट्स की हड़ताल के कारण उठाया गया है।

केबिन क्रू की यूनियन, सीयूपीई (CUPE - Canadian Union of Public Employees) ने कंपनी के साथ वेतन और काम की शर्तों को लेकर लंबे समय से चल रही बातचीत के विफल रहने के बाद हड़ताल की चेतावनी दी थी। यूनियन ने 72 घंटे पहले हड़ताल का नोटिस दिया था, जिसकी समय सीमा शनिवार को समाप्त हो रही है। एयर कनाडा ने कहा है कि उन्होंने कुल वेतन में 38% तक की वृद्धि का प्रस्ताव दिया, लेकिन यूनियन का कहना है कि यह प्रस्ताव मौजूदा महंगाई के हिसाब से नाकाफी है। फ्लाइट अटेंडेंट्स को विमान के उड़ान से पहले और उतरने के बाद किए गए कार्यों के लिए फिलहाल कोई भुगतान नहीं होता। यूनियन की मांग है कि इन घंटों के लिए भी पूरी सैलरी मिलनी चाहिए। एयर कनाडा ने इसके लिए 50% भुगतान का सुझाव दिया, जिसे यूनियन ने अस्वीकार कर दिया। कनाडा की संघीय मंत्री पैटी हाजडू ने कहा है कि सरकार फिलहाल इस मुद्दे में हस्तक्षेप नहीं करेगी।

Tags:

Follow us

This question is not available..!