Monday, 28 Sep 2026

Air India-Indigo की कई उड़ानों में कटौती

नईदिल्ली (29 मई 26)। गर्मियों की छुट्टियों में UAE से भारत आने-जाने की तैयारी कर रहे लाखों यात्रियों के लिए बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है। भारत की दो सबसे बड़ी एयरलाइंस एयर इंडिया और इंडिगो ने अचानक कई उड़ानों में कटौती शुरू कर दी है। इसका सीधा असर दुबई, अबू धाबी और शारजाह से सफर करने वाले यात्रियों पर पड़ने वाला है।

बताया जा रहा है कि ईरान संघर्ष के बाद जेट ईंधन की कीमतों में भारी उछाल आया है, जिसकी वजह से एयरलाइंस अपने खर्च कम करने के लिए उड़ानों की संख्या घटा रही हैं। इंडिगो ने जून-जुलाई के दौरान घरेलू उड़ानों में 7 से 10 प्रतिशत तक कटौती की है, जबकि एयर इंडिया ने करीब 22 प्रतिशत उड़ानें कम कर दी हैं। सबसे ज्यादा असर उन यात्रियों पर पड़ेगा जो दिल्ली और मुंबई के जरिए भारत के छोटे शहरों या विदेशों के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट लेते हैं। सीटें कम होने से टिकट महंगे बने रहने की आशंका भी बढ़ गई है। ट्रैवल एक्सपर्ट्स का कहना है कि स्कूल की छुट्टियों और भारी मांग के कारण खाड़ी-भारत रूट पर किराए और बढ़ सकते हैं।

ईंधन की कीमतों में आई तेज़ बढ़ोतरी ने एयरलाइंस की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। एयर इंडिया के मुताबिक पहले विमानन ईंधन की कीमत करीब 80 हजार रुपये प्रति किलोलीटर थी, जो अब बढ़कर 1 लाख रुपये से ज्यादा हो गई है। होर्मुज़ जलडमरूमध्य में तनाव के कारण तेल सप्लाई प्रभावित होने से यह संकट और गहरा गया है।


Tags:

Follow us

This question is not available..!