Thursday, 01 Oct 2026

BJP की सी-टीम है CJP: निलंबित मजिस्ट्रेट अग्निहोत्री

बरेली (08 जून 26)। बरेली के निलंबित सिटी मजिस्ट्रेट और राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के प्रमुख अलंकार अग्निहोत्री ने सोमवार को दावा किया कि कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) भाजपा की 'सी टीम' है। अग्निहोत्री ने यहां एक कार्यक्रम में कहा, 'कॉकरोच जनता पार्टी, भाजपा की 'सी टीम' है और असल में सीजेपी, भाजपा है।' उन्होंने कहा कि एक ओर जहां सीजेपी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गद्दार कहती है, वहीं दूसरी ओर छह जून को सीजेपी नेता अभिजीत दीपके को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति दी जाती है। 

अग्निहोत्री ने राम मंदिर में चढ़ावे के तौर पर प्राप्त हुए चंदे के करोड़ों रुपये कथित तौर पर गायब होने को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ दल और कुछ अन्य लोग सनातनी परंपरा के नाम पर देश के मंदिरों, मठों और श्रद्धालुओं के धन को लूट रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार ने काशी, अयोध्या, वृंदावन और मथुरा जैसे तीर्थ स्थलों को उनके आध्यात्मिक स्वरूप में संरक्षित करने के बजाय, केवल कंक्रीट के गलियारे का निर्माण किया है। इससे पहले, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को 'एक्स' पर एक पोस्ट में दावा किया था, 'समस्त विश्व में भगवान राम के उपासकों के लिए यह एक बेहद संवेदनशील समाचार है कि राम मंदिर के चढ़ावे की करोड़ों की रकम गायब पायी गई है।'

Tags:

Follow us

This question is not available..!