नईदिल्ली (08 जुलाई 24)। पंजाब के कई बड़े नेताओं को जान से मारने की धमकी मिली है। दरअसल, पंजाब के बड़े नेताओं मनजिंदर सिंह सिरसा, निवासलु, परमिंदर बराड़ और तेजिंदर सरां को खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स की ओर से जान से मारने की धमकी मिली है। इस संबंध में एक पत्र भी सामने आया है, जिसमें इन नेताओं के नाम शामिल हैं। सामने आए पत्र में खालिस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए हैं। बता दें इससे पहले भी बीजेपी नेताओं को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। कुछ महीने पहले लुधियाना से भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और युवा नेता अमित गोसाईं को विदेशी नंबर से जान से मारने की धमकी मिली थी।